कानपुर। बर्रा में घोड़े से आए दो चोरों ने मंदिर में चोरी का प्रयास किया। इलाकाई लोगों ने एक किशोर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। हालांकि, आरोपियों के नाबालिग होने के कारण इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उन्हें छोड़ दिया।

वहीं, घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

यह है पूरा मामला
बर्रा-छह केडीए धर्मशाला के पास राधा मोहन मंदिर है। मंदिर की देखरेख करने वाले निखिल सोनी ने बताया कि बीती 20 दिसंबर की रात करीब एक बजे घोड़े से आए दो किशोर मंदिर में चोरी का प्रयास कर रहे थे।
घटना के वक्त एक किशोर घोड़े पर बैठा हुआ था, जबकि दूसरा मंदिर का दानपेटी तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इस बीच इलाके में रहने वाले रवि और जतिन ने उन्हें देख लिया तत्काल उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन घोड़े पर बैठा एक आरोपी मौके से भाग निकला, जबकि उसके साथी को लोगों ने पकड़ लिया।
पुलिस को नहीं मिली तहरीर
आरोपी के नाबालिग होने के कारण इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। फिलहाल, इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
