प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश किया जारी ….

रायपुर : प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष लगातार सवाल उठा रही थी कि, भाजपा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कब से शुरू करेगी। वहीं अब भाजपा ने अपने इस वाडे को पूरा कर दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
बता दें कि, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का वादा पूरा करते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी कर दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सभी संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर को धान खरीदी के संबंध में आदेश जारी किया है। बता दें कि, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेश 1 नवंबर से लागू होगा। इसका मतलबी ये है कि, जो किसान धान बेच चुके है, वो किसान भी 21 क्विंटल के हिसाब से धान बेचने की पात्रता रखेंगे।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
