महिला के प्राइवेट पार्ट पर सरिया से हमला, घर के बाहर पेशाब करने पर हुआ था विवाद; पिता पुत्र समेत तीन पर मुकदमा…
शाहजहांपुर। घर के बाहर लघुशंका करने पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। प्राइवेट पार्ट पर भी सरिया से कई प्रहार कर दिए, जिससे वह महिला घायल हो गई।
घायल को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई।
यह है पूरा मामला
रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला 15 दिसंबर सुबह अपने घर के बाहर नाली में लघुशंका कर रही थी, जिसका पड़ोसी गुरुदेव, उसकी पत्नी व बेटे राजीव ने विरोध किया था। विवाद बढ़ने पर महिला की तीनों ने राड से पिटाई कर दी।
महिला के देवर का आरोप है कि प्राइवेट पार्ट में भी सरिया से कई प्रहार किए, जिससे खून निकलने लगा। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। शनिवार को पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किए।
रविवार सुबह महिला उपचार कराने के बाद वापस घर चली गई। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि महिलाओं के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। घायल का मेडिकल कराया गया था, जिसमे प्राइवेट पार्ट में सरिया या डंडे से चोट की पुष्टि नहीं हुई है। धक्का लगने से गिर जमीन पर गिर गई। इसी दौरान खून निकल आया था। उपचार कराकर महिला घर चली गई। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
