नीता अंबानी से गुस्सा हुए रोहित शर्मा, 101 2024 में मुंबई इंडियंस छोड़ इस टीम का करेंगे रुख….

n565797432170271364430253ec1ed1f88ed92bdac11f36133a06b7496d60db583e2b8701d67c2beace6c6b.jpg

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) से आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले 5 बार के आईपीएल चैंपियन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अचानक ही कप्तान पद से हटा दिया है और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अगला कप्तान बना दिया गया है।

जिसके तुरंत बाद हिटमैन ने मुंबई को छोड़ने का फैसला कर लिया है।

और वह दूसरी टीमों की ओर रुख कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब किस टीम को ज्वाइन करने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस ने बनाया हार्दिक को अगला कप्तान

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक को रिलीज कर दिया था और अब अचानक आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है। हार्दिक पांड्या को मुंबई ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया है। जिसके बाद अब अचानक शुक्रवार को मुंबई ने हार्दिक को अपना अगला कप्तान घोषित कर दिया है। जिस बात की खबर मिलते हैं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस को छोड़ने का मन बना लिया है और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का रुख करने जा रहे हैं।

Rohit Sharma ने बनाया मुंबई को छोड़ने का मन!

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कप्तान पद से हटाए जाने के बाद ही मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है और अब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जाने का फैसला कर लिया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर रोहित ने इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। साथ ही अब उनका किसी और टीम में जा पाना संभव नहीं है।

नहीं कर सकेंगे किसी भी टीम को ज्वाइन!

बता दें कि आईपीएल 2024 की ट्रेड विंडो बंद हो चुकी है। साथ ही आईपीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों की एंट्री भी बंद हो गई है। ऐसे में अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चाह कर भी किसी दूसरे टीम में शामिल नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा अगर वह मुंबई का साथ छोड़ते हैं तो वह आईपीएल 2024 में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।

Recent Posts