लड़की को साथ भगा ले जाने पर एक लड़के की मां को बड़ा भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। इस मां को कथित तौर पर इलेक्ट्रिक पोल से बांधकर उसके कपड़े उतारे गए और फिर सबके सामने परेड कराई गई।
घटना के दौरान पीड़िता पर हमले भी किए, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें आई हैं।

यह पूरा मामला दक्षिण भारत के कर्नाटक का है। वहां के बेलागावी में 42 साल की महिला को वारदात के दौरान शिकार बनाया गया। आरोप है कि महिला को इलेक्ट्रिक पोल से बांधने के बाद उसके साथ दरिंदगी हुई।घटना के दौरान उसके कपड़े उतारे गए, परेड कराई गई और फिर हमला भी किया गया। दरअसल, पीड़िता का पुत्र एक महिला के साथ भाग गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा था और उन्होंने महिला के साथ यह सब बदसलूकी की।
सूबे के गृह विभाग के मंत्री डॉ.जी परमेश्वर ने इस बारे में मंगलवार (12 दिसंबर, 2023) को बताया- मैं पीड़िता के घर गया था, जिसके बाद मैं उसे अस्पताल देखने भी गया। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कानून के तहत इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। हम पीड़िता के बेटे का भी पता लगा रहे हैं। साथ ही उस लड़की को भी ढूंढ रहे हैं, जिसे साथ लेकर वह भागा है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
