रायगढ़: शादी हेतु लड़की देखने जाने से पहले 26 वर्षीय युवक ने अपने खेत के नीम पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या!

रायगढ़, शादी के लिए लडक़ी देखने जाने की पहली रात युवक को न जाने क्या हुआ कि अपने खेत के नीम पेड़ में उसने फांसी लगाते हुए दुनिया की असमय अलविदा कह दिया। यह घटना शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र की है। मामले की विवेचना कर रहे प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी ने बताया कि समीपस्थ ग्राम झलमला में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने गांव के ही राजेश चक्र आत्मज युगल किशोर चक्र (26 साल) की लाश को उसके ही खेत स्थित नीम पेड़ में सन्दिग्ध परिस्थितियों में बंधे साड़ी के फंदे पर लटकते पाया।
घटना की खबर देखते ही देखते इस कदर फैली कि मौके पर भीड़ लगने लगी। ऐसे में मृतक के रिश्तेदार महेंद्र चक्र ने मौके की नजाकत को भांप थाना प्रभारी रामकिंकर यादव को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने झलमला जाकर घटना स्थल का जायजा लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। यही नहीं, वर्दीधारियों ने चक्र परिवार से पूछताछ की तो इतना जरूर पता चला कि राजेश के वैवाहिक रिश्ते की बात चल रही थी और उसकी हांमी
भरने के बाद परिजन सोमवार को उसे साथ लेकर लडक़ी देखने जाने वाले थे। वधु पक्ष के घर जाने के पहले राजेश को क्या सूझी कि वह घर से निकला जरूर, मगर उसकी लाश ही बरामद हुई। युवक ने किन कारणों से खुदकुशी की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल, मर्ग कायम करने वाली कोतरा रोड पुलिस छानबीन कर रही है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
