छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को सौंपी कमान, विष्णु देव साय होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है। राज्य का नया सीएम विष्णुदेव को बनाया गया है। रविवार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अनिश्चितता की स्थिति खत्म हो गई। भाजपा ने पिछले महीने विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी, जिसके कारण इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा होगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। वहीं 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही।
कुनकरी से बने हैं विधायक
विष्णु देव साय कुनकरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी कार्ड खेला है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आबादी करीब 32 फीसदी है। विष्णु देव साय अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। साय रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। वह पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में मंत्री थे।
रेस में थे कई नाम
छत्तीसगढ़ में सीएम पद की रेस में विष्णुदेव साय के अलावा रेणुका सिंह का नाम भी शामिल था। रेणुका सिंह ने हाल ही में सासंद पद से इस्तीफा दिया है। रेणुका सिंह प्रदेश की भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। राज्य में लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी इस बार आदिवासी चेहरे को सीएम बना सकती है।
सादगी के लिए मशहूर हैँ साय
विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। कुनकरी में अमित शाह ने उनके लिए जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि कुनकरी से आप इन्हें विधायक बना दीजिए मैं बड़ा आदमी बना दूंगा।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
