सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में सारंगढ़, बरमकेला और भटगांव में निरंतर संचालित सारबिला कैरियर अकादमी के अभ्यर्थियों को जिले के प्रशासनिक अधिकारीगण कैरियर के संबंध में प्रेरणा (मोटिवेशन) देंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार एसडीएम डॉ. स्निग्धा तिवारी 5 दिसंबर को सेजेस स्कूल सारंगढ़ में, एसडीएम मोनिका वर्मा बरमकेला में और कोमल साहू भटगांव में अकादमी के युवाओं को प्रेरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि सारबिला कैरियर अकादमी में व्यापमं, सीजीपीएससी सहित मेडिकल-डॉक्टरी (नीट) और इंजीनियर (जेईई) की परीक्षाओं में चयनित होने के लिए तैयारी कराई जाती है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
