देश के पांच राज्यों में चुनाव के बाद रविवार को चार राज्यों में मतगणना हो रही है। चार राज्यों में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते दिखाई दे रही है तो तेलंगाना में लोगों ने कांग्रेस का हाथ थाम रखा है।
अभी मिजोरम में चुनाव परिणाम जारी नहीं हुआ है। मिजोरम में 04 दिसंबर को मतगणना होगी। ऐसे में मिजोरम में मतगणना हो जाने के बाद वहां पर बीजेपी या कांग्रेस सरकार बनाने में सफल हो जाती है। तो सवाल होगा कि देश के कितने राज्यों में भाजपा कांग्रेस की सरकार है।

अब इतने राज्यों में भाजपा और कांग्रेस की सरकार
यदि मिजोरम में भी भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में सफल हो जाती है तो देश के 12 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर सत्ता में होगी। वहीं कांग्रेस की बात करें तो तेलंगाना में जीत के बाद यदि मिजाेरम में भी कांग्रेस चुनाव जीत जाती है तो देश के चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार रहेगी।

इन राज्यों के अलावा 03 दिसंबर को चुनाव परिणाम के रुझानों को ध्यान में रखा जाय तो मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपनी पकड़ बनाए रखी है। इसी तरह राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन मतगणना रुझान के अनुसार इन दोनों राज्यों को कांग्रेस से छीनने में भाजपा सफल होती दिखाई दे रही है। यदि भाजपा सफल हो जाती है तो ये राज्य भी भाजपा की सूची में जुड़ जाएंगे। इसके अलावा मिजोरम का भी चुनाव परिणाम बाकी है जो 4 दिसंबर को आएगा।
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
