सारंगढ़। जिले के उपजेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जेल में बंद पाक्सो एक्ट (376) के विचाराधीन बंदी ने तारपीन तेल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. उसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.जानकारी के अनुसार, उपजेल में बंद मौलिखार महासमुंद जिला निवासी लक्ष्मण कुमार ने तारपीन तेल पीकर खुदकुशी का प्रयास किया. आत्महत्या के कोशिश किए जाने की जेल प्रबंधन को भनक लगी तो उसे जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया. जहां से उसे सारंगढ़ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. फिलहाल पीड़ित की स्थिति में सुधार है. बताया जा रहा है कि बंदी को सारंगढ़ जेल से रायगढ़ जेल सिप्टिंग किया जा रहा था. जिसको लेकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया है. पिछले 16 माह से युवक 376 व पाक्सो के आरोप में बंद है।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
