सारंगढ़ बिलाईगढ़ 16 नवंबर 2023/सारंगढ़ विधानसभा-17 के सामान्य प्रेक्षक श्री तापस राय ने मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम जाकर मतदान कार्मिकों के द्वारा प्राप्त कर रहे मतदान सामग्री (ईवीएम, व्हीव्हीपैट एवं अन्य) का अवलोकन किया। श्री तापस राय ने रिटर्निंग अधिकारी सारंगढ़ मोनिका वर्मा से मशीनों की जानकारी लिया। प्रेक्षक श्री तापस राय ने कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी की उपस्थिति में निर्वाचन कार्मिकों से निर्वाचन कार्य के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान श्री राय ने निर्वाचन कार्मिक दल को जवाबदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति से नहीं घबराने का हौसला आफजाई किया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
