सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 नवंबर 2023/सामान्य प्रेक्षक श्री तापस राय और श्री पवन कुमार तथा कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी की उपस्थिति में रायगढ़, बिलाईगढ़ और सारंगढ़ विधानसभा के मतदान दलों का रेंडमाइजेशन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे किया गया। इस दौरान माइक्रो आब्जर्वरों का भी रेंडमाइजेशन किया गया। रेन्डमाइजेशन के दौरान व्यय प्रेक्षक श्री रत्नेश कुमार सिंह भी बैठक में कुछ समय के लिए शामिल हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा, डॉ. स्निग्धा तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश भारद्वाज सहित मतदान दल गठन के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
