इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेआर कुर्रे ने बताया कि घटना बीती रात की है, जब आंनद भगत का परिवार खाना खाकर सो रहा था. इसी दौरान रात साढ़े 10 बजे अनिल कुजूर ने घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देने लगा.

इस पर मृतका की बेटी ने दरवाजा खोला. फिर अनिल कुजूर ने 40 वर्षीय अलपमुनी को पकड़कर खींचते हुए बाहर ले गया और अपने बेटे पर जादू टोना करके बीमार करने की बात कहते हुए धान काटने वाले हंसिये से वार कर उसकी हत्या कर दी.
वहीं, घटना की चश्मदीद गवाह मृतका की बेटी ने बताया कि मैं पीछे-पीछे गई तो देखी कि मां जमीन पर गिरी है और खून बह रहा था. उसने अनिल कुजूर पर आरोप लगाया कि वह मां पर जादू टोना करने का शक करता था.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. आरोपी के खिलाफ हत्या और टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी पता तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
