सामने आया महादेव ऐप का ‘मालिक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगाए ये गंभीर आरोप…. सीएम बघेल ने किया दावा- आरोपी से नहीं है जान-पहचान..
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल 5,000 करोड़ रुपये के महादेव बेटिंग ऐप घोटाले में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन पर महादेव ऐप के प्रमोटरों से 508 करोड़ रुपये लेने के आरोप के बाद अब शुभम सोनी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि, वही महादेव बेटिंग ऐप का मालिक है।
इसके साथ ही उसने यह आरोप लगाए हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को उसने 508 करोड़ रुपये दिए है।
शुभम सोनी ने एक वीडियो बयान जारी किया वीडियो में शुभम सोनी अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट दिखाते हुए कहता है- “महादेव बेटिंग बुक का मालिक मैं ही हूँ, मैंने ही इसे 2017 में चालू किया था।” उसने बताया कि इस ऐप को उन्होनें काफी छोटे लेवल से शुरू किया था और धीरे-धीरे काम बढ़ता गया, जिससे उसकी जीवनशैली बदल गई। शुभम ने बताया, “जब हमारे पास पैसा आने लगा तब हमें प्रोटेक्शन की जरूरत पड़ी। हमने इसके लिए वर्मा जी से मीटिंग की। मैं उन्हें 10 लाख हर महीने देने लगा। लेकिन हमारे लड़के इसके बाद भी अंदर (जेल में) होने लगे।”
शुभम सोनी ने दावा किया कि इन्हीं ‘वर्मा जी’ ने उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बिट्टू भैया नाम के एक व्यक्ति से मिलाया और वहीं उनकी डील हुई। साथ ही इसकी सुचना उसने जाँच एजेंसियों को भी दी है। उसने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उससे दुबई जाकर काम बढ़ाने को कहा था। उसने कहा कि इन दोनों पर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद नहीं था इसलिए वह फैमस हुए, जिसका उसे बुरा लगा। वह कहता है- “हमारे मुख्यमंत्री साहब बघेल जी पलटी मार देते हैं।” वीडियो में साफ नजर आया कि वह आरोप लगाता है कि बिट्टू भैया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उसने 508 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जाँच में भी बताया था कि महादेव ऐप के प्रमोटरों ने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए थे। साथ ही इस पैसों का इस्तेमाल छतीसगढ़ चुनाव में किया जाना था।
सीएम बघेल ने किया दावा- आरोपी से नहीं है जान-पहचान सीएम बघेल ने कहा, ‘यह भी हर कोई समझ रहा है कि ईडी को हथियार बनाकर ही ऐसा किया जा रहा है। दरअसल भाजपा अब ईडी के सहारे ही चुनाव लड़ रही है और मुझे बदनाम करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है। पहली बात तो यह कि मैं इस व्यक्ति को नहीं जानता और न मैं कभी इससे उस तरह मिला हूं, जैसा कि वह दावा कर रहा है। वह किसी सभा समारोह का हिस्सा रहा हो तो मैं कह सकता।
‘चुनाव में बीजेपी को कड़ा जवाब देगी जनता’ ईडी की जांच पड़ताल पर सवाल उठाते हुए सीएम भूपेश बघेल ने बोला, ‘यह व्यक्ति दावा कर रहा है कि वह ‘महादेव ऐप’ का मालिक है। आश्चर्य की बात यह है कि महीनों से इस मामले की जांच कर रही एजेंसी ईडी को यह बात अभी तक पता नहीं थी और दो दिन पहले तक ईडी उसे मैनेजर बता रही थी छत्तीसगढ़ की जनता सब जान-समझ रही है। वह भाजपा और उसकी सहयोगी ईडी को चुनाव में करारा जवाब देगी।’
महादेव बेटिंग ऐप कब सुर्खियों में आया? महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामला तब से सुर्खियों में आया, जब ईडी ने दावा किया कि उसने एक ‘कैश कूरियर’ के ईमेल स्टेटमेंट को रिकॉर्ड किया है, जिसमें पता चला है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने यूएई में स्थित ऐप प्रमोटरों से कथित तौर पर 508 करोड़ रुपये लिए थे। दुसरी तरफ, महादेव बुक के मालिक को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
ईडी ने दुबई से आए एजेंट को किया था अरेस्ट ईडी ने एजेंट असीम दास को 5.39 करोड़ रुपये नगद मिलने के बाद रायपुर में गिरफ्तार किया था। एजेंट असीम दास को ऐप प्रमोटरों ने UAE से भेजा था। आरोप है कि उसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को चुनाव खर्चों के लिए काफी संख्या में पैसे पहुंचाने का काम दिया गया था। जांच एजेंसी ने एक बयान में आरोप लगाया कि असीम दास ने स्वीकार किया है कि जब्त किया गया नगद महादेव ऐप प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ में आने वाले चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता ‘बघेल’ तक पहुंचाने का इंतेजाम किया था।
- छत्तीसगढ़:नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार… - March 15, 2026
- पापमोचनी एकादशी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल… - March 15, 2026
- घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ… - March 15, 2026
