प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए तमाम पेंशन योजनाओं के साथ-साथ बीमा योजनाओं की शुरुआत की है. मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में बीमा कवर के लिए दो स्कीम की लॉन्चिंग की थी.
ये स्कीम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है. इसके माध्यम से आप मामूली प्रीमियम जमा कर 4 लाख रुपये तक का बीमा कवर ले सकते हैं.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक साल की है, जो किसी भी कारण से होने वाले मृत्यु को कवर करती है. इसका हर साल नवीकरण किया जाता है. यानी की आपको हर साल इस योजना को बढ़ाना होगा. इस योजना में 18-50 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्ति जिनके पास एक व्यक्तिगत बैंक या डाकघर खाता है, वो नामांकन के पात्र हैं. 50 वर्ष की आयु पूरी करने से पहले योजना से जुड़ने वाले लोग नियमित प्रीमियम के भुगतान पर 55 वर्ष की आयु तक जीवन बीमा को जारी रख सकते हैं. इस योजना में 436 रुपये प्रति वर्ष की प्रीमियम पर किसी भी कारण से मौत के मामले में 2 लाख रुपये का लाइफ कवर मिलता है.
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, दुर्घटना के कारण मृत्यु या दिव्यांगता के लिए कवरेज करती है और यह साल-दर-साल नवीकरणीय है. 18-70 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्ति जिनके पास एक पर्सनल बैंक या डाकघर खाता है, योजना के तहत नामांकन कर सकते हैं. इस योजना का लाभ यह है कि दुर्घटना के चलते मृत्यु या दिव्यांगता के लिए 20 रुपये प्रति वर्ष की प्रीमियम पर 2 लाख रुपये (आंशिक विकलांगता के मामले में 1 लाख रुपये) की दुर्घटना मृत्यु सह विकलांगता कवर मिलता है.
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
