छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के भटगांव में बदमाशों ने एक किसान को उठाईगिरी का शिकार बनाया है। किसान बैंक से पैसा निकालकर रुका हुआ था। इसी बीच आरोपियों ने मौका देखकर सड़क पर खड़ी साइकिल के हैंडल में लटके झोले उठाकर फरार हो गए। बैग में 49 हजार रुपये रखे हुए थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान जिला सहकारी बैंक से पैसा निकालकर रास्ते में रुका हुआ था। वहीं सीसीटीवी एक बदमाश किसान के साइकिल के पास मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। फिर किसान को व्यस्त देख उसके साइकिल से झोला निकालता है, और सामने से आए अपने साथी बदमाश के बाइक से फरार हो गया।

सीमेंट लेने रुका और पैसे गायब
पीड़ित ग्रामीण भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम गिरवानी का है। किसान का नाम महादेव यादव है। वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आए हुए पैसे को निकालने जिला सहकारी बैंक आया हुआ था। किसान ने बैंक से 49000 नगद निकाला और भटगांव के एक सीमेंट दुकान में सीमेंट लेने रुका हुआ था। तभी घटना का शिकार हो गया।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में साफ साफ बदमाशों की हरकतें दिखाई दे रही है। पीड़ित किसान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
