विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में भाजपा हो या कांग्रेस दोनों पार्टियां बड़े-बड़े वादे जनता से कर रही हैं। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मुद्दा नक्सलवाद को खत्म करना है।
लेकिन आए दिन यहां पर कोई न कोई वारदात को अंजाम दिया जाता है। इन सब के बीच पीएम मोदी आज कांकेर जिले के दौरे पर आने वाले हैं। पीएम के आने से ठीक पहले नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कांकेर जिले में अगवा किये गए 3 ग्रमीणों को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया है।

क्यों की हत्या…
नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी, बताया जा रहा है कि, पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या की गई है। चार दिन पहले ग्रामीणों को नक्सली घर पर से उठाकर ले गए थे। जिसके बाद हत्या करके मुरखोंडी गांव के पास शव को फेंक दिया गया। जिसकी वजह से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि सूचना मिलते ही कांकेर जिले के ग्रामीण शव को पुलिल थाने में लेकर पहुंचे थे। यह पूरी घटना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र की है।
मरने वालों के नाम…
पुलिस मुखबिरी के शक की गई हत्या में मरने वाले मोरखंडी के रहने वाले ग्रामीणों का नाम कुल्ले कचलामी, मनोज कोवाची, दोगे कोवाची है। क्षेत्र के ग्रामीण तीनों शव को छोटेबेठिया थाने में लेकर पहुंचे है। लगातार मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
- जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: जब भक्तों के बीच स्वयं आते हैं प्रभु, रथ की एक डोर पकड़ने से मिलता है अनंत पुण्य… - June 26, 2026
- दिल की बीमारी: जीवनशैली में बदलाव से कैसे करें सुधार… - June 26, 2026
- भरवां शिमला मिर्च बनाने की सरल विधि… - June 26, 2026


