मौजूदा समय में भारतीय सरजमीं पर दुनिया भर के खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ है और खिलाड़ियों का यह जमावड़ा वर्ल्ड कप (World Cup) जैसे बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए लगा हुआ है।
5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप के अभियान की शुरुआत हो गई है और टूर्नामेंट का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।

वर्ल्ड कप के इस अभियान के दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इंटरव्यू दिए हैं और उन खिलाड़ियों ने कई बड़े खुलासे किये हैं, अब उन्हीं दिग्गजों में नाम शामिल हो गया है इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान और सबसे आक्रमक बल्लेबाज जोश बटलर (Jos Buttler) का।

जी हाँ जोश बटलर (Jos Buttler) ने भी हाल ही में एक इंटेरव्यू दिया है और उस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का नाम भी बताया है। जोश बटलर ने जिस खिलाड़ी को अपना फेवरेट बताया है वो खिलाड़ी एक भारतीय है लेकिन ताज्जुब की बात है कि, उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम नहीं लिया है।
विराट कोहली नहीं है जोश बटलर के पसंदीदा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इस दशक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली (Virat Kohli) आज कई दिग्गजों के पसंदीदा हैं और इसके साथ ही वो कई लोगों के प्रेरणा स्त्रोत भी हैं। जाहिर सी बात है विराट कोहली जैसा खिलाड़ी हर एक टीम में होना संभव नहीं है और कोई उनको पसंद न करे ये भी सोचने वाली बात है।
लेकिन इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर (Jos Buttler) ने अपने हालिया इंटरव्यू में पसंदीदा खिलाड़ी का नाम बताया है, मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने विराट कोहली को नहीं चुना है। बटलर के इस बयान को सुनने के बाद विराट कोहली के कई फैंस उन्हे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं।
रोहित शर्मा हैं जोश बटलर के पसंदीदा खिलाड़ी
टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब अपने मूड में होते हैं तो वो बहुत ही आसानी के साथ गेंदों को हिट करते हैं और उनकी इसी काबिलियत की सराहना आज दुनिया के कई दिग्गज और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी करते हैं। इसके अलावा मौजूदा समय में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने खुले आम इस बात को स्वीकार किया है कि रोहित शर्मा उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर (Jos Buttler) ने भी हालिया इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया है कि, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा उनके पसंदीदा बल्लेबाज हैं।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
