सारंगढ़। शहर से महज़ 8 किमी के दुरी पर बसी गांव कौवाताल जिसे प्रारंभ से शिक्षित गांव माना जाता रहा है जो अब तक सुगम मार्ग के लिए तरसती रही , जिसकी सुध सत्ता के गलियारे में बैठे राज नेताओं को ठीक उसी प्रकार दी जा रही थी जैसे सारंगढ़ को जिला बनाने के लिए मांग की जाती रही है।वर्तमान विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के अथक प्रयास व छग के सरकार के साहसिक कदम के परिणाम स्वरूप ही पुर्ण हो पायी है। ग्राम कौवाताल हरदी मुख्य मार्गसे तीन किलो मीटर के दुरी पर स्थित है। जो सुगम रास्ता के लिए तरसती रही। सडक़ निर्माण हेतु भूमि पूजन सैकड़ों ग्रामीणों के गरिमामय उपस्थिति में उत्तरी गनपत जांगड़े विधायक द्वारा किया जाकर ग्रामीणों को सौगात दी गई। गांव के सभी व्यक्ति भावविभोर हो कर मुखरकंठ से विधायक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
