रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुष्कर्म (rape )का मामला सामने आया है। जहां एक स्पा सेंटर के मालिक ने काम सिखाने के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई ।

इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। मामला कालीबाड़ी थाना क्षेत्र का हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम अभिषेक साहू है। वह स्पा सेंटर के मालिक है। बताया जा रहा है कि, बीते जुलाई महीने में काम के सिलसिले में कटोरा तालाब स्थित स्पा सेंटर में पहुंची थी। यहां पर उसकी मुलाकात स्पा के मालिक अभिषेक साहू से हुई। अभिषेक ने उसे काम पर रख लिया। 29 जुलाई को स्पा का काम सिखाने के लिए आरोपी ने उसे रुकने को कहा, रात होने पर अभिषेक ने उसे खाना खिलाने एक ढाबे में ले गया। खाना खाने के बाद काम समझाने की बात कहते हुए राजधानी के एक होटल में ले गया। यहां पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी भी दिया अगर तुमने किसी को बताया तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दुंगा । पीड़िता काफी दिनों डर कर डिप्रेशन में रही थी जैसे – तैसे कर युवती ने हिम्मत जुटा कर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई । इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

