उज्जैन। मध्यप्रदेश के महाकाल की नगरी उज्जैन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 12 साल की मासूम अर्धनग्न में खून से सनी ढाई घंटे तक भटकती रही, जिसका CCTV फुटेज सामने आया है। ऐसी भटकती मासूम को कई लोगों ने उसे देखा, लेकिन ना उसे किसी ने रोका और ना ही पुलिस को सूचना दी। मासूम के बेसुध हालत में मिलने पर लोगों ने डायल 100 को सूचना दी, जिसके बाद महाकाल थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी।

दरअसल, यह मामला महाकाल थाना क्षेत्र में बड़नगर रोड पर स्थित दांडी आश्रम के पास का है, जहां सोमवार शाम बच्ची घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। पुलिस के अनुसार बच्ची उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। वह यह नहीं बता पा रही है वह कब और कैसे उज्जैन तक आई?
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
