सारंगढ़। नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर बेलादूला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस ने आरोपी बसंत मनहर के खिलाफ धारा 363,366 (क), 376 भादवि एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने नाबालिग को आरोपी बसंत मनहर के कब्जे से बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 8 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुूसलाकर भगा ले गया है। इस पर चोकी बेलादुला प्रभारी कलीराम कुर्रे सहायक उपनिरीक्षक थाना सरसींवा पुलिस ने 363 भादवि का केस दर्ज कर जांच में जुटी। जांच के दोरान पता चला कि नाबालिग लड़की 22 वर्षीय आरोपी बसंत मनहर ग्राम मुड़कटटा चोकी बेलादुला के कब्जे में है। इस पर पुलिस ने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बसंत मनहर के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर पूछताछ किया गया। पीड़िता नाबालिग ने बताया कि आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर कई दिनों से लगातार शारिरिक सम्बंध बनाने पर विवेचना दोरान आरोपी के विरुद्ध धारा 366(क ),376 भादवि एवं 4,6 जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




