कृषक जीवन ज्योति योजना में किसानो मिलेगी फ्री बिजली ,यहां जाने कैसे उठाये इसका लाभ….
किसानो की आय बढ़ाने और उनकी कृषि आयोग को आसान बनाने की उद्देश्य से सरकार ने कई योजनाओं को संचालन कर रही है। योजनाओं का लाभ किसानों को मिल भी रहा है। इसे किसने की आय में इजाफा होने के साथ ही उन्हें राहत भी मिलती है ऐसी ही एक योजना कृषक जीवन ज्योति योजना है।
इस योजना ने वाकई किसानों के जीवन में एक नई ज्योति जलाई है। इस योजना के तहत कृषि परंपरा रखने वाले किसानों को बिजली पर 12000 करोड़ की सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे में राज्य के किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल आधा हो गए। इस योजना से प्रदेश के आम भुगतानों से लेकर किसान तक को राहत मिली है आज हम आपको बताते हैं कि प्रदेश की जो कि इस जानकारी इसके बारे में जानकारी देते हैं ताकि जो किसान इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं वे इस पर आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं।
बिल में 7500 यूनिट प्रति वर्ष की सब्सिडी दी जा रही
कृषक जीवन ज्योति योजना के तहत स्थाई व अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने वाले किसानों को तीन एचपी तक के कृषि पंप के बिजली बिल में 6000 यूनिट प्रति वर्ष तथा 3 से 5 एचपी के कृषि पंपों के बिजली बिल में 7500 यूनिट प्रति वर्ष की सब्सिडी दी जा रही है। योजना में फ्लैट रेट का विकल्प चुनने वाले किसानों को उनके द्वारा की गई बिजली खपत की कोई सीमा नहीं रखते हुए मात्र ₹100 प्रति एचपी की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा। इससे प्रदेश के किसानों को बिजली बिल में बहुत अधिक राहत मिलती है। कृषक जीवन ज्योति योजना का लाभ मुख्य रूप से अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के किसानों को प्राथमिकता से दिया जा रहा है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए बिजली की खपत की कोई सीमा निर्धारित की गई है। कृषक जीवन ज्योति योजना में किसानों को 5 hp द्वितीय पंप के लिए ₹200 प्रति एचपी प्रति माह 5 hp से अधिक पड़ता में और द्वितीय पंप के लिए ₹200 प्रति एचपी प्रति महा 5 एचपी एवं इससे अधिक तृतीय एवं अन्य पंप के लिए ₹300 प्रति एचपी प्रति माह की दर से भुगतान की सुविधा प्रदान की गई है।
इस योजना से प्रदेश के किसानों को भारी भरकम बिजली बिल से राहत मिली है
कृषक जीवन ज्योति योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पिछले पौने पांच साल साल के दौरान किसानों को 12000 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है। वर्तमान में 6.26 लाख पम्प उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना से प्रदेश के किसानों को भारी भरकम बिजली बिल से राहत मिली है और उनको खेती की लागत को कम करने में मदद मिली है।
कृषक जीवन ज्योति योजना के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिसके तहत किसानों बिजली पर सब्सिडी दी जाएगी। यह पात्रता इस प्रकार से है।
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है।
किसान की भूमि पर कृषि कनेक्शन होना जरूरी है।
किसानों को ज्यादा कुछ भी दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होगी
कृषक जीवन ज्योति योजना के तहत किसानों को ज्यादा कुछ भी दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होगी। बस उनके पास कृषि कनेक्शन का बिजली का बिल होना चाहिए। वे इस योजना के लिए अप्लाई कर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। किसानों को राज्य की सरकार की ओर से बिजली बल पर दी जा रही भारी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए कहीं भी आवेदन करने की जरूरत नहीं है विद्युत विभाग के कर्मचारियों की ओर से पात्र किसानों से सब्सिडी वाले बल प्रदान किए जाएंगे इस योजना के तहत सब्सिडी मिलने से किसानों को बिजली बिल की खपत पर कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। वहीं यदि किसान कृषक जीवन योजना में दी जाने वाली प्रतिवर्ष की सब्सिडी से अधिक बिजली की यूनिट खर्च करता है उसे बकाया यूनिट का शुल्क देना होगा।
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
- विष्णुप्रिया तुलसी के सूखने पर इसे कहीं भी फेंक देते हैं? नुकसान से बचना है तो जान लें नियम और विसर्जन की विधि… - March 6, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें फिल्म की खास बातें… - March 6, 2026
