सरकार द्वारा बेरोजगारों को उद्यम से जोड़ने एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसी तरह की एक योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है। राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसके माध्यम से 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा लखपति बनाया जाएगा। वहीं, इस योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज के मिलेगा।
योजना का लाभ पाने के लिए कौन पात्र है?
योजना का फायदा लेने के लिए महिला राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
महिला स्वयं सहायता समहू से जुड़ी होनी चाहिए।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
योजना का फायदा लेने के लिए आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आधार कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।
ऐसी महिलाएं होंगी शामिल
मुख्यमंत्री लाडली दीदी योजना के तहत राज्य की उन महिलाओं को चयनित किया जाएगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होगी और जिनकी वार्षिक आय बहुत कम है। महिलाओं की इनकम को बढ़ाने और उनके विकास के लिए राज्य सरकार ने योजना शुरू की है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
