जगन्नाथ बैरागी

रायपुर।राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें पुलिस जिला न्यायालय लेकर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस ने कल नंद कुमार बघेल को आगरा से गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस रायपुर लेकर आई.
दरअसल, नंदकुमार बघेल ने एक वर्ग विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसके बाद कार्रवाई हो रही है. उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम के पिता नंद कुमार बघेल ने कहा था, अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम यह आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे। क्योंकि वे विदेशी हैं। जिस तरह से अंग्रेज आए और चले गए। उसी तरह से ये ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने को तैयार रहें। उन्होंने ब्राह्मणों को विदेशी कहा था। उनके इस बयान के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने रायगढ़ में जमकर हंगामा किया था। थाने का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। पुलिस कार्रवाई करे।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

