जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। दिनांक 10/07/2021 के सुबह ग्राम ढोरम में रहने वाला सतीश कुमार राठिया पिता लक्ष्मण राठिया उम्र 21 वर्ष गांव के सरपंच को बताया कि उसकी बड़ा भाई पवन राठिया (24 साल) रात में शराब पीकर घर आया और नशे में छत में चढा गिर जाने से सिर में चोंट लगने से फौत हो गया है । सतीश कुमार राठिया गांव के सरपंच और अन्य लोगों के साथ थाना घरघोड़ा में अपने भाई के छत से गिरकर मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया, जिस पर मर्ग क्र. 57/2021 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच लिया गया ।
मर्ग जांच दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को मामला संदेहास्पद लगने पर पुन: ग्राम सरपंच, कोटवार, पूर्व सरपंच एवं अन्य गवाहों से बारीकी से पूछताछ किया गया, जिसमें पता चला कि मृतक पवन राठिया घटना दिनांक 09/07/2021 को अपनी मां को शराब पीकर मारपीट कर रहा था जिसे सतीश राठिया आकर बीच बचाव करने लगा तो पवन छोटे भाई सतीश का गला दबाकर मारने की प्रयास किया तो सतीश पास पड़े एक डण्डा से पवन के सिर में दो- तीन डण्डा मारा, जिससे पवन के सिर में चोंट लगने से अत्याधिक खून रिसाव होने पर वह फौत हो गया । सतीश राठिया मारपीट कर चोंट पहुंचा कर हत्या करना पाये जाने पर मर्ग जांच से हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सतीश राठिया को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
