केडार में भाजपा द्वारा नव मतदाता कार्यक्रम संपन्न…भाजपा नेता व विख्यात कलाकार अनुज शर्मा रहे मुख्य अतिथि…विशिष्ट अतिथ रहे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत…

IMG-20230827-WA0013.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़/दिनांक 26 अगस्त का दिन केडार मंडल भाजपा के लिए अविस्मरणीय रहा। केडार में जिला स्तरीय नवमतदाता कार्यक्रम और भाजपा प्रवेश का वृहदस्तरीय आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश स्तर के नेताओं ने शिरकत की। उक्त कार्यक्रम में जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता और पुरे प्रदेश में प्रख्यात कलाकार अनुज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदेल जी तथा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत मंचासीन रहे। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी से मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में जो नऐ मतदाता पहली बार वोट डालने वाले हैं उन सभी को मंच से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही भाजपा के रिति और निति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामने वालों को भी भाजपाई गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुज शर्मा, रवि भगत और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सभा को संबोधित किया।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक के नेतृत्व में निकाली गई विशाल बाइक रैली

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

केडार मंडल में आयोजित कार्यक्रम हेतु जहां पर मंडल कार्यकताओ के द्वारा जोरदार तैयारी की गई थी तो वहीं सारंगढ़ से दो पहिया वाहनों द्वारा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जवाहार नायक के अगुवाई में तीन सौ से अधिक दो पहिया वाहनों के जुलूस में अनुज शर्मा और रवि भगत का सम्मान करते हुए केडार मंडल तक बाईक रैली निकाली गई। सारंगढ़, केडार, भेडवन, कोसीर, बरमकेला, सालर और लेन्ध्रा मंडल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की शानदार मेहनत से भारी संख्या में बाईक रैली संपन्न हुआ और सभी मंडल अध्यक्षों महामंत्रियों का सराहनीय योगदान रहा। मंचीय कार्यक्रम के दौरान भी युवा मोर्चा अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस विधायक को आडे हांथो लेते हुए कांग्रेस विधायक की जमकर खिंचाई की गई और कई मामलों में कटघरे में खड़ा किया गया। अतिथियों के लिए स्वागत भाषण भी अजय जवाहार नायक के द्वारा प्रारंभ किया गया। तीन हजार से अधिक की संख्या में उपस्थित ग्राम वासियों ने भी तीनो अतिथियों का जोरदार स्वागत सत्कार किया। उक्त आयोजन में जहां लगभग 500 की संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा तो वहीं सभी मंडलों से आए हुए लगभग 700 नव मतदाताओं का सम्मान मंच के माध्यम से किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया सभा को संबोधित

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

कार्यक्रम में पार्टीगत कारणों के वजह से थोडे विलंब से पहुचे नेता प्रतिपक्ष और जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें ऊर्जा का संचार कर दिया। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। अपने उद्बोधन के दौरान कांग्रेस की भ्रष्ट्र और निकम्मी सरकार पर नेता प्रतिपक्ष ने जमकर हमला किया। प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान भी नारायण चंदेल के द्वारा किया गया। बिलाईगढ़ विधानसभा और सारंगढ़ विधानसभा की बैठक भी नारायण चंदेल जी के द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में ली गई तथा देर रात तक सारंगढ़ स्थित विश्राम गृह में सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव के विषय और टिकट के विषय में रायशुमारी ली गई

भारत के जनता की पार्टी भाजपा – अनुज शर्मा

सारंगढ़ जिले के केडार मंडल में आयोजित नव मतदाता आयोजन में सभी मंडलों के युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं की दमदार उपस्थिति रही। उक्त आयोजन में भारी जन समुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा नेता और प्रख्यात सिने कलाकार अनुज शर्मा ने कहा कि भाजपा की पार्टी देश भक्तों की पार्टी है, भारत के जनता की पार्टी है। चाहे वो स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी हों या यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हों या फिर उत्तर प्रदेश के योगी आदित्य नाथ हों सभी देशभक्त हैं। परिवार वाद से इनका कोई नाता नही है। भाजपा के नेता देश के लिए जीते हैं देश के लिए मरते हैं। वहीं आप कांग्रेस में देखेंगे तो तीन पीएम हुए और चौथा वेटिंग में चल रहा है। इसके साथ ही भाजपा प्रवेश करने वालों को मुख्य अतिथियों के द्वारा भाजपाई गमछा पहनाकर पार्टी प्रवेश करवाया गया तो वहीं नव मतदाताओं का भी सम्मान मंच के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन समुह ने अनुज शर्मा से कुछ गीतों की भी मांग की जिस पर अनुज शर्मा के द्वारा अपने विशेष अंदाज में चुनिंदा गीत भी गाया गया। अनुज शर्मा ने अपने उद्बोधन से उपस्थित 3 हजार की भीड़ को बांधकर रख दिया था। कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ को देखकर अनुज शर्मा भी गदगद नजर आए तो वहीं उनके भाषण के दौरान भी जनता का उत्साह देखने लायक रहा।

रवि भगत की उपस्थिति से युवा रहे उत्साहित

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत रवि भगत कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केडार मंडल के आयोजन में युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपने युथ आईकॉन को अपने बीच पाकर गदगद हो गए। रवि भगत ने भी कार्यक्रम को उपस्थित जन समुह को संबोधित किया। कांग्रेस के कार्यकाल को सबसे बडा भ्रष्ट्राचार का कार्यकाल निरूपित करते हुए रवि भगत ने कहा कि यह सरकार गरीबों का चावल खा गई, गोबर तक यह सरकार खाती है, ईडी वाले इनको ढुंढते रहते हैं, जुआ सट्टा और शराब से युवाओ को लगातार बरबाद किया जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्ट्र और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है। अपने ऊर्जावान उदबोधन के पश्चात युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने नव मतदाताओं का सम्मान किया तथा भाजपा प्रवेश करने वाले नए कार्यकर्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

केडार मंडल ने किया आभार ज्ञापित

भव्य आयोजन संपन्न होने पर केडार मंडल अध्यक्ष चिंताराम साहु, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक साहु व पुर्व जिला पंचायत सदस्य और ऊर्जावान सक्रिय नेतृत्व शिवकुमारी सारधन चौहान ने केडार में शिरकत किये सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया है। संयुक्त रूप से केडार मंडल के इस शानदार आयोजन में पुरे जिले से जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, महामंत्री द्वय अजय गोपाल रामकृष्ण नायक समेत सम्पुर्ण जिला कार्यकारिणी उपस्थित रही इनके अलावा प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रही। केडार मंडल के द्वारा आए हुए सभी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया था। केडार के आसपास के दर्जनों गांवों से कार्यकर्ता और ग्रामवासियों का आगमन हुआ था। जिस प्रकार से भारी भीड़ कार्यक्रम में देखने को मिली उससे कांग्रेस में जहां खलबली मची हुई तो वहीं भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गदगद हैं। आने वाले दिनों में इस जबरदस्त कार्यक्रम का तगडा असर देखने को मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts