इंग्लैंड में इन दिनों द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जा रहा है। जिसमें रोजाना ही एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे है। द हंड्रेड टूर्नामेंट अब अपने नॉकआउट स्टेज में पहुँच गया है।
कल केनिंगटन ओवल लंदन में मैनचेस्टर ओरिजनल्स और साउथर्न ब्रेव के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया।

जिसमें जोस बटलर की टीम मैनचेस्टर ओरिजनल्स ने सीजन की रिकॉर्ड चेस कर मुकाबले में जीत दर्ज कर के क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले में जोस बटलर (Jos Buttler) ने बल्ले से तबाही मचा दी। जोस बटलर की इस पारी के चलते मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम ने फाइनल में भी अपनी जगह बना ली है। आइये जानते हैं पूरी खबर।
जोस बटलर ने खेली 46 गेंदों 82 रन की ताबड़तोड़ पारी
इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान जोस बटलर द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजनल्स की कप्तानी कर रहे हैं। कल जोस बटलर की टीम मैनचेस्टर ओरिजनल्स और जेम्स विंस को साउथर्न ब्रेव के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। जिसमें जोस बटलर ने एक बार फिर से अपने घातक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल से टारगेट को आसान बना दिया।
साउथर्न ब्रेव ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर 196 रन लगाए। द हंड्रेड जैसे टूर्नामेंट में ये काफ़ी सुरक्षित स्कोर समझा जाता है। लेकिन अगर सामने जोस बटलर हों तो कोई भी टारगेट सुरक्षित नहीं है। जोस बटलर ने धुआँधार बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ़ 46 गेंदों पर 178.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 82 रन ठोक दिए।
जड़े 6 शानदार चौके, 4 गगनचुंबी छक्के
जोस बटलर ने कप्तानी पारी खेलते हुए चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने मात्र 46 गेंदों पर 6 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 82 रन की पारी खेलके टीम को 4 गेंद रहते ही जीत दिला दी। जोस बटलर ने 82 रनों की पारी में 48 रन तो उन्होंने चौकों-छक्कों से मात्र 10 गेंदों पर ही बना दिए।
आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
द हंड्रेड का फाइनल मुकाबला आज लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। जिसमें ओवल इनविंसिबल्स और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। ओवल इनविंसिबल्स की कमान सैम बिलिंगस संभालते हुए दिखेंगे।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
