छत्तीसगढ़ मे युवक को मिली तालिबानी सज़ा, चोरी के आरोप मे युवक को बेरहमी से पीटा, उड़ गये प्राण….. 06 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक तालिबानी सजा का मामला सामने आया है, यहां चोरी का आरोप लगाते हुए छह लोगों ने एक युवक को तालिबानी सजा दे डाली। लोगों ने पहले तो युवक के हाथ-पैर को रस्सी से बांधकर इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
घर में चोरी की नीयत से घुसा था युवक
दरअसल, मामला मंदिर हसौद थाना के चंदखुरी बस्ती का है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक शुक्रवार रात चंदखुरी बस्ती निवासी तुलाराम धीवर के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। इसी दौरान इलाके के लोगों ने युवक को पकड़कर दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।
छह आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
मामले की जानकारी मंदिर हसौद थाना की पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिटाई से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक का नाम राजेश रैला बताया जा रहा है। पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: बिलासपुर में 29 अप्रैल को सुनवाई, आम लोग भी जांच टीम को दे सकते हैं घटना से जुड़े सबूत… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवर टाइम घोटाला : 115 करोड़ रुपए की गड़बड़ी में मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी ईगल के दो अफसर गिरफ्तार… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़:भीषण गर्मी का असर,राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज, दोपहर में दो घंटे बंद रहेगी दुकानें… - April 22, 2026

