सारंगढ़: खेत गए किसान के घर से अज्ञात चोरों ने पार किया नगदी समेत 45 हज़ार ₹ का समान….

सारंगढ़ा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थानार्नृतगत ग्राम रमतला में खेत गये किसान के सूने मकान मे दिन दहाड़े चोरो ने धावा बोल दिया। दोपहर 2 बजे घर पहुंचे किसान को घर का ताला टूटा मिला। चोरो ने 45 हजार रूपये के सामान को चोरी कर लिया। बिलाईगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध मे मिली जानकार के अनुसार देवनाथ साहु पिता गंगा प्रसाद उम्र 60 वर्ष साकिन रमतला थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की निवासी है । खेती किसानी का काम करता है, दिनांक 25.08.2023 के सुबह लगभग 08.00 बजे पत्नि धान बाई के साथ घर को ताला लगाकर खेत गया था नाती स्कुल गये थे दोपहर 02.00 बजे घर आकर ताला खोलकर घर अंदर प्रवेश किया तो घर कमरा का ताला टुटा हुआ था तथा कमरा में रखे पेटी से सोने का 2 मासा, चांदी का 40 तोला व नगदी 8000/रू. कुल जुमला 45000/रू. को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाया गया। प्रार्थी देवनाथ साहू ने घटना के बारे में ग्राम सरपंच ईश्वर भारती को बताया। बिलाईगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
