सारंगढ़। सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम थरगांव में जादू टोने के शक में युवक ने अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से गले पर जानलेवा वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लहूलुहान लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सलिहा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी राम सिंह बरिहा (62) के बेटे की तबियत बार बार खराब हो रही थी। वो काफी से उसका इलाज करवा रहा था,
लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा था। बेटे की खराब तबियत को लेकर वो अपने चचेरे भाई परसराम बरिहा पर शक करता था। उसे लगता था कि उसका चचेरा भाई जादू टोना करता है। इस बात को लेकर आरोपी का अपने चचेरे भाई से अक्सर विवाद होता रहता था। इसके बाद राम सिंह ने अपने चचेरे भाई को मारने का प्लान बनाया। शुक्रवार रात 10 बजे वो परसराम के घर पहुंचा। यहां घर के आंगन में चचेरा भाई बैठा था। आरोपी ने आब देखा न ताव, सीधे अपने साथ लाई कुल्हाड़ी से परसराम के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान परसराम की मौके पर
ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने ही गांव के सरपंच ओर गांववालों को हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद सरपंच ने सलिहा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मोके पर पहुंची और आरोपी राम सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी ने कहा कि मामले में परिजनों और गांववालों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
