आज हम आपको टीम इंडिया के एक ऐसे खिलाड़ी के बारें में बताने जा रहे है। जिसको उसके करियर के शुरुआती समय में टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर कहा जाता था। टीम इंडिया के फैंस उसे ‘यॉर्कर मैन’ के नाम से भी पुकारने लगे थे।
उस स्टार क्रिकेटर को टीम इंडिया के लिए अपना अंतिम मुकाबला खेले हुए भी 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है। अब टीम इंडिया का टीम प्रबंधन उस खिलाड़ी के लिए कुछ भी नही सोच रहा है,उस खिलाड़ी ने एक समय अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था ऐसा क्या हुआ उसके साथ की उसे टीम इंडिया (Team India) से बाहर होना पड़ा,आगे हम उस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
2 साल से मौके की तलाश में है यह खिलाड़ी
टीम इंडिया (Team India) के जिस खिलाड़ी के बारें में हम बात कर रहे है वह और कोई नही बल्कि टीम इंडिया के गेंदबाज टी नटराजन (T. Natarajan) है। साल 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी नटराजन ने टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उसी दौरे पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल किया था। टी नटराजन ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में 3 विकेट हासिल किए थे,उसके बाद इनको टीम इंडिया की टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया। टी नटराजन (T. Natarajan) के करियर में सब कुछ अच्छा हो रहा था लेकिन उसके बाद अचानक उनको चोट लग जाती है और चोट के बाद उनका प्रदर्शन पहले से खराब हो गया। जिसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे है।
कम मौकों में ही किया खुद को साबित
टीम इंडिया (Team India) के 32 वर्षीय तेज गेंदबाज टी नटराजन (T. Natarajan) अब टीम इंडिया के टीम प्रबंधन के प्लान में नही दिखते है । टी नटराजन ने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में पदार्पण किया है। इन्होंने मिले कम मौकों में ही खुदको साबित किया है। टी नटराजन ने 1 टेस्ट मैच में 3 विकेट,2 ओडीआई मैचों में 3 विकेट और 4 टी20 मैचों में 7 विकेट हासिल किए है। इन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2021 में इंग्लैंड के विरुद्ध खेला था। उसके बाद से लेकर अब तक टी नटराजन (T. Natarajan) टीम इंडिया (Team India) के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पाएं है। शायद ही ऐसा किसी ने सोच होगा की ‘यॉर्कर मैन के नाम से मशहूर इस स्टार तेज गेंदबाज का करियर बस कुछ ही मुकाबलों में खत्म हो जाएगा।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
