सारंगढ़: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य स्तर में हो रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल अंतर्गत सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में दो दिवसीय खेल का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने विजेता खिलाड़ियों, आयोजकों, राजीव युवा मितान क्लब के प्रभारी सदस्यों, जोन प्रभारियों, प्रशिक्षण अधिकारियों एवं व्यवस्था से जुड़े फार्मासिस्ट एवं अन्य अधिकारियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राज्य गौसेवा आयोग के सदस्य पुरषोत्तम साहू, जिला पंचायत रायगढ़ की सभापति अनिका विनोद भारद्वाज, नगरपालिका सारंगढ़ की अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, जनपद पंचायत की अध्यक्ष मंजू मालाकार, गोल्डी नायक, विष्णु चन्द्रा, राजीव युवा मितान क्लब के प्रभारी महेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
