पिता को अपनी सगी 13 वर्ष की नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। नाबालिग के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। सीमावती क्षेत्र यूपी के एक गांव स्थित फार्म हाउस पर एक व्यक्ति काम करता है। वह इस गांव में अपनी मां और 13 वर्ष की बेटी के साथ रह रहा है। बीते रोज उसकी बेटी अपने चाचा के घर गई।
उसके पेट में दर्द होने पर चाची-चाचा ने उससे पूछा तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। बताया कि उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है, जिससे उसके पेट में दर्द है। शक होने पर उन्होंने जांच कराई तो पाया कि वह 3 माह की गर्भवती है।
इस पर चाचा ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी पिता पर पॉक्सो समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पिता को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
