सारंगढ़। जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित बजाति मोर्चा एवं जिला कार्यकारिणी
सदस्य अरविंद खटकर ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि
पुरे प्रदेश में गोठान का डंका पीटने वाली कांग्रेस आत्ममुग्धता का शिकार हो चुकी है। जिस प्रकार से नरवा गरव बारी के नाम पर भोले भाले प्रदेश वासियों को छला गया उससे जनता परी तरह त्रस्त है। प्रदेश की तरह सारंगढ़ में भी आवारा मवेशी देखे जा सकते हैं। ज्यादातार मवेशी सारंगढ़ में गौरव पथ में दिखाई देते हैं ऐसे में क्यो ना इस मार्ग का नाम बदलकर गरवा पथ ही कर दिया जाए। गोठानों में मवेशियों को रखने का दावा करने वाली कांग्रेस इस मामले में पुरी तरह से फिसड्डी साबित हुई है। पुरे प्रदेश में आवारा मवेशी सड़क पर दिखाई देते हैं और आए दिन दुर्घटना का शिकार भी होते हैं। गाय के नाम पर प्रदेश में राजनिति करने वाली कांग्रेस नरवा गरवा बारी के नाम पर सिर्फ प्रदेश वासियों को ठगने का कार्य की है। आने वाले दिनों में जनता इन सभी झुठे वादों ओर दावों का मुहतोड़ जवाब देगी। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भाजपा के युवा नेता अरविंद खटकर के द्वारा कही गई।

- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
