सारंगढ़। सारंगढ अंचल के ग्राम लेन्थ्रा छोटे में सरकारी शिक्षक के घर का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रूपये के गहने ओर सामान की चोरी करने का भामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर चोरो की पतासाजी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार धरम सिंह जांगडे पिता श्री प्रेमदास जांगडे जाति सतनामी उम्र 50 वर्ष ग्राम नाचनपाली हा0 मु0 छोटे लेन्ध्रा थाना कोसीर तहसील सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ का निवासी है तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलमी में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। यह कि 13 वर्ष पहले सन् 2010 में लेन्ध्रा छोटे के भाठापारा में मकान बना कर रह रहा हूं मेरे ग्राम नाचनपाली व लेन्ध्रा छोटे दोनो जगह मकान होने के कारण कभी कभी नाचनपाली आ भी रह जाता हूं लेकिन ज्यादातर लेन्ध्रा मे रह जाता हूं। परसो दिनांक 18 08 2023 को परिवार सहित नाचनपाली चले गये थे आज
दिनांक 20 08 2023 को मै ओर
मेरी पत्नी ध्वज कुमारी जांगडे दोनो लेन्ध्रा छोटे स्थित अपने मकान पहुचे
तो सामने गेट का ताला खोलकर प् दरवाजा खोला तो अंदर से बांस के
डण्डा से बंद था उसके बाद ग्राम पंचायत के सरपंच एवं आस पास ब्यक्तियो को बुलाया तो हम लोग देखे तो चोर खिड़की के कोलकी तरफ से बाडी तोडकर आये है एवं घर के सभी ताला को तोडकर अंदर घुसकर एवं आलमारियों के ताला तोडकर सामान को चोरी किये है। बताया जा रहा है कि लगभग 50 हजार रूपये के सामानो की चोरी किया गया है जिसमे सोने का माला 10 ग्राम (1 नग), सोने का टप्स 3 ग्राम (1 जोडी), चांदी का चैन 5 तोला (1नग), सरुथ्ष्ठ टी बी (1नग), गुण्डी 1 नग, मोबाईल (पुराना) 2 नग तथा मिक््सी 1 नग को अपने साथ ले गया है। कोतवाली पुलिस सारंगढ़ मे अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
