“रिंकू भाई का जलवा है, बाकी सब हलवा है”, रिंकू-ऋतुराज की जोड़ी ने आयरलैंड की उड़ाई धज्जियां…..

“रिंकू भाई का जलवा है, बाकी सब हलवा है”, रिंकू-ऋतुराज की जोड़ी ने आयरलैंड की उड़ाई धज्जियां, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
इसमें अहम योगदान रुतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) की अर्धशतकीय पारी का रहा। वहीं अंत में रिंकू सिंह ने भी अपने हाथ खोलते हुए तूफानी पारी खेली जिसके फैंस कायल हो चुके हैं।
Ruturaj Gaikwad ने खेली अर्धशतकीय पारी
20 अगस्त को डबलिन के मैदान पर भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला खेला गया। मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर हुई इस भिड़ंत में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए टीम इंडिया को मैदान पर बुलाया। लेकिन युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। हालांकि, रुतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया और अर्धशतकीय पारी खेली।
उन्होंने 43 गेंदों ओर 134 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी कर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन कुटें। जहां एक तरफ विकेट गिरने का सिलसिला जारी था, वहीं दूसरी छोर पर रुतुराज गायकवाड चट्टान तरह खड़े हुए थे। उनकी इस पारी के बूते भारतीय टीम सम्मानजनक स्कोर हासिल कर पाई।
20 ओवर की समाप्ति तक भारत ने स्कोरबोर्ड पर 185 रन लगा दिए। इस दौरान रिंकू सिंह को भी बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला और उन्होंने 38 रन बनाए। रुतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) की इस बल्लेबाज़ी से फैंस काफी खुश हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर बल्लेबाज की जमकर वाहवाही की।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
