देश में सट्टे का कारोबार और बदमाशों की तादात बढ़ती जा रही है तो वहीं पुलिस भी सट्टा आरोपियों को पकड़ने में पीछे नहीं है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ रायपुर की पुलिस की टीम ने ऑनलाइन सट्टा महादेव एप पर बड़ी कार्रवाई की है।

Satta Matka DPBOSS LIVE Result : मिली जानकारी के अनुसार, फरार खाईवाल समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही महादेव ऐप समेत सभी ऑनलाईन सट्टे ( Mahadev App Online Satta Matka) के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। ऑनलाइन सट्टा (Online Satta) महादेव एप का छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा खाईवाल नवीन बत्रा को नॉर्थ गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर पुलिस की महादेव ऑनलाइन ऐप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पिछले कई सालो साल से फरार बडा खाईवाल/बुकी नवीन बत्रा गिरफ्तार किया गया है। गोवा में रहकर महादेव ऐप के 3 पैनल संचालित कर रहा था। फर्जी तरीके से करोड़ो रूपयों का लेन-देन करने तथा ऑनलाईन सट्टा(Online Satta) का संचालन करने का आरोप है।

आरोपियों के पास मिली ये चीजें-
पिछले दिनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिले क्लू के बाद गोवा पुलिस की मदद से गोवा से गिरफ्तार किया गया। खाते खुलवाने वाले दोनो गिरफ्तार सीए से खाते किराये पर लेकर करोडो का लेनदेन करता था। आरोपी के पास से दो लैपटॉप,4 मोबाइल और 10 बैंक पासबुक समेत करोडो की सट्टापट्टी लिखे हुए रजिस्टर बरामद हुए है। ये रायपुर सेल की बड़ी कार्रवाई है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
