टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जयदेव उनाकट उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अभी तक अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है। हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ करीब 10 साल बाद वनडे मैच खेला।
हालांकि इस मैच में वह अपनी छाप छोड़ने में बुरी तरह नाकाम रहे। भारत को इस साल कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेलने है जिसमें उनाकट के चयन की संभावना काफी कम है। इसी बीच उनाकट (Jaydev Unadkat) ने काउंटी क्रिकेट में खेलने का फैसला किया है।
काउंटी क्रिकेट खेलने नजर आएंगे जयदेव उनाकट
टीम इंडिया में कई सारे ऐसे क्रिकेटर हुए हैं जिन्होंने इंग्लैंड में जाकर काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लिया है। दरअसल इसके पीछे का उनका उद्देश्य प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में खुद को बेहतर बनाने का होता है। इस साल चेतेश्वर पुजारा, अर्शदीप सिंह व पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में जाकर काउंटी क्रिकेट खेली और बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया। उस लिस्ट में और नाम जुड़ गया है। दरअसल टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनाकट (Jaydev Unadkat) ने भी इंग्लैंड जाकर कांउटी क्रिकेट खेलना का फैसला किया है। बता दें कि इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को ससेक्स ने सितंबर में होने वाले काउंटी चैंपियनशिप के पहले 3 मुकाबलों के लिए साइन किया है।
अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं
भारत में कई ऐसे क्रिकेटर हुए हैं जिनमें प्रतिभा होते हुए भी नजरअंदाज कर दिया गया जिसके चलते उनका करियर ही चौपट हो गया। वहीं कई ऐसे खिलाड़ी भी हुए हैं जो मौका मिलने के बावजूद बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। उन्हीं में से एक नाम जयदेव उनाकट (Jaydev Unadkat) का भी है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाजी के करियर पर अगर नजर डालें तो उन्होंने 4 टेस्ट, 8 वनडे व 10 टी20 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट में उनके नाम 3 विकेट, वनडे में 9 विकेट व टी20 क्रिकेट में 14 दर्ज हैं। इसके अलावा 103 प्रथम श्रेणी मैचों में उनाकट ने 383 विकेट चटकाए हैं।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
