रायगढ़: मंदिर की खिड़की तोड़कर त्रिशूल व 95 हजार रुपए समेत दानपेटी ले गए चोर ….

शहर के चांदमारी इलाके में मंदिर की खिड़की तोड़कर त्रिशूल और 95 हजार रुपए से भरी दानपेटी चोरी हो गई। महिलाओं की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 8 की महिलाओं ने दुर्गा मंदिर बनवाया है।

चार साल से 20 महिलाएं हर महीने 100 100 रुपए दानपेटी में डालती हैं। ये राशि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए जमा की जा रही थी। महिलाओं ने बताया कि पेटी चार साल से खोली नहीं गई थी। 23 जुलाई को जब पंडित ने मंदिर का पट खोला तो खिड़की टूटी हुई दिखी। मंदिर से त्रिशूल और दानपेटी गायब थी। महिलाओं ने कोतवाली थाने में शिकायत की जिसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
