आज के टाइम में लोग बड़ी संख्या में बीमा करवा रहे हैं. वैसे तो जीवन बीमा प्लान कई कंपनियां पेश कर रही हैं. लेकिन आपको बता दें कुछ जीवन बीमा पॉलिसी सरकार की ओर से भी चलाई जा रही हैं।
जिसमें आप बेहद कम प्रीमियम दे इंश्योरेंस कवर का लाभ ले सकते हैं. कम आमदनी या गरीब तबके से जुड़ी आबादी के लिए ज्यादा प्रीमियम दे पाना संभव नहीं है. ऐसे में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojana) गेम चेंजर बनकर उभरी है.

केंद्र सरकार ने कुछ साल पहले बहुत मामूली प्रीमियम पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शुरू की थी. केंद्र सरकार की तरफ से PMSBY एक ऐसी स्कीम है, जिसके तहत सिर्फ 20 रुपये में खाताधारक को 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है. आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में.
जानें क्या है PMSBY की शर्ते?
पीएमएसबीवाई योजना का लाभ 18-70 साल तक की उम्र के लोग उठा सकते हैं. इस योजना का सालाना प्रीमियम 20 रुपये मात्र है. पीएमएसबीवाई पॉलिसी का प्रीमियम भी सीधे बैंक अकाउंट से काटा जाता है. पॉलिसी खरीदते वक्त ही बैंक खाते को पीएमएसबीवाईसे लिंक कराया जाता है. पीएमएसबीवाई पॉलिसी के अनुसार बीमा खरीदने वाले ग्राहक की एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर या विकलांग होने पर 2 लाख रुपये की रकम उसके आश्रित को मिलती है.
12 रुपये से बढ़कर हुआ 20 रुपये सालाना प्रीमियम
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भारत सरकार द्वारा साल 2015 में शुरू की गई इंश्योरेंस स्कीम है. इसमें दुर्घटना की स्थिति में 2 लाख तक का कवर दिया जाता है. इसका लाभ लेने के लिए 1 जून 2022 से 20 रुपये सालाना प्रीमियम है. 1 जून 2022 से पहले सिर्फ 12 रुपये प्रीमियम था. PMSBY का उद्देश्य भारत की उस बड़ी आबादी को सुरक्षा प्रदान करना है, जिनकी आमदनी बहुत कम है.
जानें कैसे होता रजिस्ट्रेशन?
बैंक की किसी भी शाखा में जाकर आप इस पॉलिसी के लिए आवेदन कर सकते हैं. बैंक मित्र भी पीएमएसबीवाई को घर घर पहुंचा रहे हैं. बीमा एजेंट से भी इसके लिए संपर्क किया जा सकता है. सरकारी बीमा कंपनियां और कई निजी इंश्योरेंस कंपनियां भी यह प्लान बेचती हैं।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
