छत्तीसगढ़: घर से भागी नाबालिक को बस स्टैंड में अकेली घूमता देख युवक ने झांसे में लेकर किया दुष्कर्म….

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, नाबालिग को अकेली पाकर युवक ने उसे शादी के झांसे में लिया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, 15 वर्षीय लड़की अपने घर से भागकर अंबिकापुर चली गई। बस स्टैंड पर उसे अकेली पाकर रजत ठठेर नाम के युवक ने उसे अपने झांसे में लिया। उसने नाबालिग से शादी का वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।…
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इधर परिजनों ने भी बच्ची के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। हरकत में आई पुलिस ने अंबिकापुर से बच्ची को बरामद किया और उसके बयान के आधार पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- रोज़ाना सिर्फ़ ₹300 इन्वेस्ट करें और 10 साल में ₹15 लाख कमाएँ! जानें पोस्ट ऑफिस की अनोखी स्कीम… - July 29, 2026
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026




