रायपुर: देशभर के अलग-अलग इलाको में सक्रिय नक्सली दल इन दिनों शहीदी सप्ताह का आयोजन कर रहे है। अपने इस सप्ताह के आखिर दिन उन्होंने प्रेसनोट के साथ तस्वीर और वीडियों भी जारी की है। यह वीडियों और तस्वीरें हैरान करने वाली है। किसी अज्ञात जगह पर आयोजित हो रहे इस शहीदी सप्ताह में हजारों की संख्या में नक्सली और ग्रामीण जुटे हुए है। नक्सली हथियारबंद है जबकि ग्रामीण वेशभूषा में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद है। इतना ही नहीं बल्कि तस्वीर में बच्चे भी नजर आ रहे है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आयोजन की यह जगह छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर की है। नक्सलियों ने अपने नोट में मिडिया को भी लाल सलाम का सन्देश भेजा है। वही इससे पहले उन्होंने अपने नेताओं को ज्यादा करते हुए मौजूदा लोकतांत्रिक व्यवस्था को दमनकारी और फासीवादी बताया हैं।

क्या होता है नक्सलियों का शहीदी सप्ताह?
छत्तीसगढ़ में सक्रिय माओवादी संगठन अपने ऐलान के मुताबिक़ शुक्रवार 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। वही इससे पहले नक्सलियों ने नोट जारी करते हुए संगठन के नफे-नुकसान का आंकड़ा भी पेश किया था दावे के मुताबिक प्रेसनोट में उन्होंने जो आंकड़े दिए थे वह सन 1967 से लेकर 2023 तक यानी पिछले 60 सालों के थे। नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय की तरफ जारी नोट में बताया गया है कि सन 1967 से लेकर 2023 तक 1169 महिला नक्सली समेत कुल 14 हजार 8 सौ नक्सलियों की मौत हो चुकी है।

दरअसल अलग-अलग पुलिस पुलिस-नक्सली मुठभेढ़ो में मारे गए नक्सलियों की याद में हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाते हैं। अपने शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली बस्तर बंद का आह्वान करते हैं और बंद के दौरान अंदरूनी क्षेत्रो में चल रहे निर्माण कार्यो को प्रभावित करने से लेकर यात्री बसों और रेलमार्ग में भी बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस साल भी नक्सली अपने बंद को सफल बनाने के लिए शहीदी सप्ताह शुरू होने के पहले ही संभाग के अलग-अलग जिलों में अपनी सक्रियता बढ़ा दिए हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने भी नक्सली हिंसा के मद्देनजर अपनी कमर कस ली है। भीतरी इलाको के फ़ोर्स को अलर्ट पर रखा गया हैं। वीआईपी मूवमेंट पर अतिरिक्त सुरक्षा दी जा रही है। साथ ही नक्सलियों के उत्पात को देखते हुए पुलिस के जवानो को विशेष एहतियार बरतने के निर्देश दिए हैं।
- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026




