बस्ती। एक युवक पर भरोसा करना एक शख्स को भारी पड़ गया। शख्स ने अपनी नाबालिग बेटी को युवक के साथ बाइक में बैठाकर घर भेजा था लेकिन युवक ने भरोस का कत्ल कर दिया। यूपी के बस्ती जिले के पैकवलिया थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर नाबालिग किशोरी को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का अरोप लगाया है। वहीं दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। हालाकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता बाजार में दुकान लगाते थे, रात 8 बजे दुकान बंद कर सारा समान लेकर घर जा रहे थे, रास्ते में गांव का गोविंद कुमार गुप्ता बाइक से जा रहा था, परिजनों ने कहा की बाइक पर बिठा का उन की बेटी को घर पर छोड़ देना, जिसके बाद लड़की को अभियुक्त ने अपनी बाइक पर बिठा लिया लेकिन जैसे ही आगे रास्ते में सुनसान जगह पर पहुंचा उसकी नियत खराब हो गई। बहाना बना कर उसने गन्ने के खेत के पास बाइक रोकी और लड़की की जबरन खींच कर गन्ने के खेत में ले गया। गन्ने के खेत में लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद अभियुक्त ने लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ कर फरार हो गया। जब लड़की घर पहुंची तो उस ने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर पीड़ित पिता की तहरीर मिलने के बाद अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम लग गई और उसे बेलघाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
