पत्थलगांव: 03 गांव मे हथियों ने मचाया उत्पात, 05 घर फोड़े, खेतोँ मे जमकर मचाई तबाही….

पत्थलगांव क्षेत्र में हाथियों ने किसानों की टमाटर सहित अन्य फसलों को रौंदने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।
वन कर्मचारियों के दल ने आज बीती रात को रेड़े गांव का रिहायशी इलाके से दो हाथियों को खदेड़ कर एक घर से दो बुजुर्ग लोगों को निकाल कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, ये लोग बाल बाल बच गए। दो दिन से इन हाथियों ने पत्थलगांव का पेमला, रेड़े और सरईटोला गांव में पहुंच कर बार बार उत्पात मचाया है।
हाथियों ने किसानों के खेतों में सागसब्जी की फसल तथा घरों को रौंद कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया है। इस के साथ यंहां रखे अनाज को भी सफाचट कर डाला। आज सुबह ये हाथी पेमला स्कूल के समीप विचरण कर रहे थे। इसके बाद वन कर्मियों ने आसपास के 3 गांव में अलर्ट रहने को कहा है। कल यंहा हाथियों के विचरण के बाद स्कूली बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी।
वन विभाग के कर्मचारी लगातार इन हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख कर पहले से ही सतर्क रहने की हिदायत दे रहे हैं।
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
