सारंगढ़ बिलाईंगढ़। जिले के अंतर्गत बरमकेला ब्लाक के ग्राम डोंगरीपाली में जंगलों से घिरा हुआ है यहां के बच्चों को शहर जाकर पढ़ाई करने में असुविधा का सामना करना पड़ा था। लेकिन विधायक की मंशा अनुरूप बच्चों के भविष्य के लिए संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरीपाली को स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में उन्नयन कर सोंदर्य करण करने के लिए 39 लाख रुपए की स्वकृति प्रदान कर स्वामी आत्मानंद शासकीय हिन्दी मिडियम डोंगरीपाली प्रदान किया गया है। जिससे आज सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष किशोर पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध जनों के हाथ मां सरस्वती की चित्र पर पंडित द्वारा विधि विधान से मंत्र उच्चारण का पजा अर्चना किया गया। अब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से खोला गया है जिसमें हर गरीब परिवार के बच्चों को प्राइवेट स्कूल उच्च शिक्षा के तर्ज पर शिक्षा स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम में यहां के दूरस्थ अंचल वासियों के छात्र छात्राओं को शिक्षा मिल सके। स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल खुल जाने से अंचल वासियों में खुशी को लहर है। बता दें कि डोंगरीपाली क्षेत्र जो कि पिछड़ा हुआ क्षेत्र है लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगडे के बनने के बाद क्षेत्र में विकास की धरोहर हो रही है। लगभग सभी गांव में बिजली पानी सड़क ,नल जल सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम ओर तक पहुंच रहा यह क्षेत्र उड़ीसा से लगा हुआ क्षेत्र है जिसमें कई लोगों के द्वारा योजना से वंचित होते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं का भरपूर लाभ उन लोगों को मिल रहा हे।


- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

