सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ सिद्दकी ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई । कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग में जाति प्रमाण पत्र के विचाराधीन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग के वार्षिक कार्ययोजना, गति विधियों और सभी कार्यों के प्रगति के संबंध में जिले के अधिकारियों व प्राचार्यों से चर्चा की। कलेक्टर ने स्कूल के दैनिक दिनचर्या, स्कूली बच्चों के एडमिशन, पाठ्य क्रम, छात्रवृत्ति, राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं व कार्य क्रमों अंतर्गत गतिविधियों के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों व क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सारबिला फ्री कोचिंग व स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के कार्यों के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की गई। इस अवसर पर डीईओ डेज़ी रानी जांगड़े, सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी,एबीईओ, स्कूलों के प्राचार्य आदि उपस्थित थे।

- चाँटीपाली स्कूल में शिक्षकों की गैर-हाजिरी पर ग्रामीणों मे आक्रोश..संकुल समन्वयक (CSC) ने दिया मीडिया को कथित ‘राजनीतिक पहुंच’ की धौंस..फर्जी उपस्थिति और ‘अतिरिक्त शिक्षिका’ के भरोसे शाला- ग्रामीण - September 18, 2026
- प्राचार्य विभावरी ठाकुर की अनूठी पहल, ‘सेवा संकल्प’ को दी नई दिशा, बच्चों में जगाई राष्ट्र निर्माण की भावना… - September 18, 2026
- छोटे-छोटे कदमों से बड़ी सफलताएं मिलती हैं— संजय भूषण पाण्डेय…सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में बच्चों के सपनों को मिला संबल… - September 18, 2026
