रायगढ़: नगर निगम में पेंशन की जानकारी और शिकायत लेकर सैकड़ों लोग हर दिन पहुंच रहे हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा मार्च अप्रैल की पेंशन डाल दी गई है, लेकिन कुछ लाभार्थियों के खाते में रुपए नहीं पहुंचने की बात सामने आई है। अपनी समस्या लेकर भीषण गर्मी में बुजुर्ग और दिव्यांग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

राज्य शासन से 2023 के बजट में वृद्धा पेंशन योजना में बढ़ोतरी करने की बात कही थी। मार्च महीने से लाभार्थियों के खाते में 350 रुपए की जगह 500 दिए दिए जाने थे। वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, सुखद सहारा अन्य योजना के तहत पीएफएमएस से राशि आनलाइन पहुंचती है।

बूढ़े बुजुर्ग रोजाना खाते में पैसे नहीं मिलने की बात को लेकर निगम दफ्तर में पहुंचते हैं। दफ्तर बंद होने या अफसरों के नहीं मिलने से लाभार्थी परेशान होकर लौट जाते हैं। रायगढ़ का तापमान 44 डिग्री के पास पहुंच गया है। इतनी गर्मी में लोग खाते में पैसा नहीं पहुंचने की बात का लेकर घंटों पेड़ के नीचे खड़े रहते हैं।
किस योजना में कितना मिल रहा पेंशन
बुजुर्गों ,दिव्यांग एवं बेसहारा के जोवण को पेंशन योजना प्रभावित करती है। नगर निगम क्षेत्र में हट महीने लाखों रुपए पेंशन के द्वारा लोगों तक पहुंचाया जाता है। योजना के तहत
80 वर्ष के ऊपर बुजुर्ग को 650 रुपए तो 79 साल से नीचे के बुजुर्ग को 350 दिया जाता है। वहीं 18 साल के ऊपर 80 % दिव्यांग को 500 रुपए देते हैं।
मार्च में बढ़ाई गई राशि अब तक नहीं मिली
राज्य सरकार ने बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखते हुए मार्च महीने से पेंशन में बढ़ोतरी की लेकिन अब तक पेंशनधारियों को बढ़ाई गई पेंशन की राशि नहीं मिल रही है। निगम के चक्कर काट रहे बुजुर्ग ने बताया है मार्च व अप्रैल का पैसा नहीं मिला है। समाज कल्याण विभाग के अफसर मार्च व अप्रैल की पैसे खाते में डालने की बात कह रहे हैं लेकिन कुछ हितग्राहियों को खाते में रुपए नहीं पहुंचने से पेंशनधारी लोग काफी परेशान है।
मार्च अप्रैल का बुजुर्गों को हो चुका भुगतान
“मार्च व अप्रैल महीने का भुगतान कर दिया गया है। बार बार छूट रहे खातों को ढ्वृंढकर सूची तैयार की गई है। मई और जून महीने का पेंशन कुछ दिनों डाल दिया जाएगा। मार्च महीने में पेंशन में बढ़ोतरी को कोर्ई निर्देश नहीं आया है। जिन खातों में रुपए नहीं पहुंची है; उनकी जांच करवाते हैं। ”
अलोक भवाल, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग
- “लोकतंत्र बचाने की जंग में विपक्ष की बड़ी जीत” — अरुण मालाकार का तीखा हमला - April 25, 2026
- पुलिस का दमदार ऑपरेशन: सेंधमारी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार… - April 25, 2026
- 44°C की तपिश ने तोड़ा रिकॉर्ड: सारंगढ़ में गर्मी का कहर, जनजीवन बेहाल… - April 25, 2026
