सोमवार की शाम कुरेसलेंगा का रहने वाला 14 वर्षीय नाबालिग ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक कृष्णा चौहान (14) को फांसी पर लटकते हुए छोटी बहन ने देखा और तुरंत परिजन को बताया। परिजन ने उसे तुरंत नीचे उतारा और आनन फानन में रायगढ़ मेडिकल कालेज ले गए। यहां 8 बजे भर्ती कृष्णा को भर्ती कराया गया, उसने 11 बजे दम तोड़ दिया।

सोमवार को पड़ोस में शादी कार्यक्रम चल रहा था। पिता परिवार में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। पुलिस के मुताबिक परिवार सदमे में है और उनके बयान के बाद ही खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकेगा।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “लोकतंत्र बचाने की जंग में विपक्ष की बड़ी जीत” — अरुण मालाकार का तीखा हमला - April 25, 2026
- पुलिस का दमदार ऑपरेशन: सेंधमारी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार… - April 25, 2026
- 44°C की तपिश ने तोड़ा रिकॉर्ड: सारंगढ़ में गर्मी का कहर, जनजीवन बेहाल… - April 25, 2026
