इंतजार हुआ खत्म,यहां की सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता,अब बढ़ कर आएगी सैलेरी….
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत वृद्धि की मंगलवार को घोषणा की।
इस बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता अब 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महंगाई भत्ते में यह वृद्धि इस साल 23 जनवरी की तारीख से प्रभावी होगी। कर्मचारियों को उनके जून के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इस घोषणा का लाभ राज्य सरकार के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।
यह 1 जनवरी, 2023 से लागू किया गया है। उसी तरह से संशोधित दर से पेंशन पा रहे पेंशनभोगियों के टीआई में भी 4 प्रतिशत वृद्धि करने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। यह जून महीने के वेतन में जोड़कर दिया जाएगा। इससे राज्य के 4 लाख सरकारी कर्मचारी और 3.50 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
पहले कब बढ़ाया था महंगाई भत्ता
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नए वर्ष के प्रारंभ में सरकारी कर्मचारियों के महंगा भत्ता को 4 प्रतिशत बढ़ाया था। इस संबन्धित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अनुमोदित किया था। इससे सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया था, जिसे 1 जुलाई 2022 से लागू किया गया था। अब राज्य सरकार ने एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ाकर सरकारी कर्मचारियों को रज महोत्सव का बड़ा उपहार दिया है।
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

